Delhi OYO Hotel Couple suicide: दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार की रात एक ओयो होटल में महिला और एक पुरुष का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, होटल की तीसरी मंजिल में रूम नंबर 302 से रात करीब आठ बजे करीब इस कपल का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, मेरठ के रहने वाले सोहराब (28 साल) और लोनी में बसंत कुंज गली नंबर-10 निवासी आयशा ने दोपहर एक बजे होटल में चेक इन किया था।
पूर्वोत्तर-दिल्ली डीसीपी जॉय टिर्की के अनुसार, होटल से एक हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था। क्राइम टीम और FSL टीम मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़िए: मां ने लेट खाना दिया तो कलयुगी बेटे ने पहले डंडे और दरांती से किया वार, गुस्सा शांत नहीं हुआ तो कर दिया आग के हवाले
4 घंटे के लिए कपल ने बुक किया OYO रूम
वहीं, बताया जा रहा है कि कपल ने आयो होटल का रूम 4 घंटे के लिए बुक किया था। मगर, जब वो बाहर नहीं निकले तो शाम 7 बजकर 45 मिनट पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन इसका कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौक पर पुलिस और उनकी मौजूदगी में कमरा खोला गया। जब कमरे में पुलिस की टीम दाखिल हई तो सोहराब नायलॉन को रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया। जबकि आयशा बिस्तर पर मृत मिली। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी मिले। इसके साथ ही उसके बगल वाले बेड पर आधे पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था।
महिला शादीशुदा थी और उसका एक लड़का और एक बेटी है
पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा थी और उसका 9 साल का लड़का और 4 साल की बेटी है। वहीं, उसका पति मोहम्मद गुलफाम जिम प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है। पुलिस इस मामले के संबंध में उसके पति से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मृत सोहराब के परिवार वालों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines