Amanatullah Khan News: दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा सीट से निर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ट्रेस कर रही है और उनसे पूछताछ करना चाहती है। सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस की एक टीम अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची थी। लेकिन, वह अपने घर पर मौजूद नहीं थे। अमानतुल्लाह खान पर सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अमानतुल्लाह खान के समर्थकों पर एक आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़वाने के आरोप लगे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने गई थी। जामिया नगर इलाके में क्राइम ब्रांच ब्रांच की टीम गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में हत्या के प्रयास के मामले का शाहवेज खान आरोपी है। उसे पकड़ने क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन अमानतुल्लाह खान और उसके समर्थकों ने वहां पहुंचकर आरोपी को छुड़वा लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे लेकर पुलिस अमामतुल्लाह खान और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
घर के अंदर जाकर पुलिस ने किया चेक
पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पहुंची थी। लेकिन अमानुल्लाह खान अपने घर पर मौजूद नहीं थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने घर के अंदर जाकर चेक किया कि क्या वाकई में अमानुल्लाह खान अपने घर पर है या नहीं। घर पर चेक करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम विधायक के घर से निकल गई।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines