Delhi News: दिल्ली में रविवार 29 जून को करीब 7:30 बजे पीसीआर को एक कॉल मिली जिसने नरेला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नरेला-बवाना फ्लाईओवर के पास भारत माता स्कूल के पीछे एक जंगली इलाके में पहुंची। घटनास्थल पर, सड़क से लगभग 10 मीटर अंदर, एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 20 से 25 साल थी। शव आंशिक रूप से जला हुआ था, जिसने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया।
पुलिस ने किया केस दर्ज?
घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया, उन्होंने बारीकी से मुआयना किया। जांच के दौरान, मृतक की पहचान कपिल दहिया उर्फ कार्तिक (उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई, जो स्वतंत्र नगर, नरेला का निवासी था। शव से करीब 150 मीटर दूर एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी गिरी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के पीछे के कारणों और अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लोगों में दहशत का माहौल
नरेला में हुई इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक को जलाकर मारा गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है, जिससे पता चलेगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। इसके बाद ही परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस भी अपनी तरफ से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines