Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रोहिणी के जापानी पार्क के पास बदमाशों के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और इंतजार किया। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों पकड़े गए। ये दोनों बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में शामिल थे।
सुबह तिहाड़ जेल में मारा गया गैंगस्टर टिल्लू
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह जेल में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य पर लगा है। 24 सितंबर, 2021 को ताजपुरिया के दो सहयोगियों ने वकीलों की वेश में आए और जितेंद्र गोगी की दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो हत्यारों को अदालत कक्ष के अंदर पुलिस ने मार गिराया। उस वक्त ताजपुरिया पहले से ही किसी मामले में जेल के अंदर था। उसे हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था और वारदात के बाद उससे पूछताछ भी की गई थी।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election: भीड़ में खड़ी बुजुर्ग सैनिटेशन वर्कर को प्रियंका ने अपने रथ पर बैठाया, पीएम मोदी को दी एक चुनौती
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines