Delhi News: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार को एक मस्जिद के पास झुग्गियों में गैंस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को मामले की जानकारी दी। बताया गया है कि 11 फायर टेंडर मौके पर आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में 12 बजे के आसापस उन्हें शास्त्री पार्क इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगनी सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां को भेजा गया था। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खोली करा दिया गया है।
गाजियाबाद में फटे थे 15 गैस सिलेंडर
बता दें कि 13 मई को गाजियाबाद के केला भट्टा इलाके में भी आग लगी थी। यहां एक घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की री-फिलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान धमाकों के साथ सिलेंडर फटने लगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां आग लगने से करीब 15 सिलेंडर फटे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बरेली में दो फैक्ट्रियों में लगी थी आग
इससे पहले बरेली में भी तीन दिन में दो बड़ी फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी थी। यहां की एक फोम फैक्ट्री में तो इनतनी भीषण आग थी कि चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद यहां अन्य केमिकल फैक्ट्री में आग्निकांड हो गया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines