Delhi News: अब वह दिन लद गए जब वर्दी पहने पुलिसकर्मी को देख बदमाश घरों में छिप जाया करते थे। दिल्ली में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल चोरी होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं चोर 10 जिंदा कारतूस भी ले गए हैं। जिससे प्रतीत होता है कि बदमाशों के दिल में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।
और पढ़िए –Budget Reaction: पार्टी में चल रही उठापटक का असर इसलिए पढ़ लिया पिछले वर्ष का बजट- सुमेधानंद सरस्वती
पुलिस महकमे में हड़कंप
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल महाराजपुर चेक पोस्ट पर तैनात था। शनिवार सुबह वह सर्विस रिवाल्वर और कारतूस पुलिस बूथ में रखकर पास में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गया था। जब वह वापस लौटा तो पिस्टल व कारतूस गायब थे। ज पुलिस बूथ ही सुरक्षित नहीं है तो आसपास के इलाके का क्या कहना। घटना पुलिस की मुश्तैदी की कलई खाेलती नजर आ रही है।
https://twitter.com/PRADEEPMAHAJANJ/status/1624378778242940929?s=20&t=wetO5H3Kv_grA0jDdz9bEg
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात का पता लगते ही पुलिस महकमे के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। पूर्वी जिले समेत आसपास के इलाके में वायरलैस पर मैसेज फ्लैश किया गया। मामले में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
12 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines