Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां प्रवेश वर्मा ने अपने पिता की स्मृति में हवन किया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के मंत्री और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, रवींद्र इंद्राज सिंह, आशीष सूद, विधायक अजय महावर, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल भी शामिल हुए। सभी ने साहिब सिंह वर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
साहिब सिंह वर्मा का राजनीतिक सफर
15 मार्च 1943 को दिल्ली के मुंडका गांव में एक किसान परिवार में जन्मे साहिब सिंह वर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर वे पहली बार दिल्ली नगर निगम के सदस्य चुने गए और बाद में 1996 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दो साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
रेखा गुप्ता ने साझा की यादें
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साहिब सिंह वर्मा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को याद किया। “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को विकास की राह पर और आगे लेकर जाएं,” उन्होंने कहा। रेखा गुप्ता ने अपने छात्र जीवन की एक याद साझा करते हुए बताया कि जब वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनी थीं, तब साहिब सिंह वर्मा ने खुद उन्हें बधाई दी थी।
“आज उनकी बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री है और बेटा (प्रवेश वर्मा) मंत्री हैं। यह उलटा भी हो सकता था, लेकिन हमारे संस्कारों में बड़ी बहन को प्राथमिकता दी जाती है। हम मिलकर साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” उन्होंने कहा।
ये भी पढ़ेंः साहिब सिंह से कैसे साहिब सिंह वर्मा बने दिल्ली के पूर्व CM? जानें उनके AMU के दिनों की कहानी
प्रवेश वर्मा ने लिया संकल्प
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस अवसर पर अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। “मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन दिल्ली की सेवा में लगा दिया। अब उनकी अधूरी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उनके सपनों को साकार करेंगे और दिल्ली को आगे लेकर जाएंगे,” प्रवेश वर्मा ने कहा।
गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4,000 से अधिक मतों से हराकर ‘जायंट स्लेयर’ के रूप में पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ेंः साहिब सिंह वर्मा DTC बस में जब गए थे घर, पढ़ें दिल्ली के पूर्व CM का दिलचस्प किस्सा
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
14 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
16 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines