Delhi News: दिल्ली में जब से भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शासन संभाला है, तभी से कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही पुरानी योजनाओं में कई बदलाव भी किए जा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक की जगह लेने जा रहे शहरी आरोग्य मंदिर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजधानी में आज मंगलवार, 17 जून को 33 आयुष्मान मंदिरों का उद्घाटन दिल्ली सरकार की ओर से किया गया। वहीं, पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नाम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र था जिसे केंद्र सरकार ने बदल दिया। इसमें अब नियुक्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को मासिक वेतन दिया जाएगा। आपको बता दें कि इसके पहले तक दैनिक वेतन मॉडल पर काम होता था।
कब होगा उद्घाटन?
आज सुबह 9 बजे अपनी-अपनी विधानसभा में सभी दिल्ली सरकार के मंत्री आरोग्य मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। बताया जा रहा है कि आगे दिल्ली सरकार 1100 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण करने वाली है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह गुप्ता एन्क्लेव स्थित पुराना बरात घर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
कैसे अलग होगा आरोग्य मंदिर?
AAP के द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक में सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी, बुखार, खांसी और फ्लू का इलाज होता था। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। आरोग्य मंदिरों में अब महिलाओं की डिलीवरी और उसके बाद देखभाल, पांच तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण, निशुल्क दवाई और 105 टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। वहीं, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच और दवाएं भी पूरी तरह से मुफ्त रहेंगी।
हर महीने मिलेगी सैलरी
मोहल्ला क्लीनिक की जगह लेने जा रहे शहरी आरोग्य मंदिर में अब नियुक्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को मासिक वेतन मिलेगा। दरअसल, आरोग्य मंदिर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तर्ज पर अब वेतनमान पर नियुक्ति की जाएगी। इसी के साथ दैनिक वेतन मॉडल को खत्म कर दिया जाएगा। दिल्ली में पहले चरण में 80 आरोग्य मंदिरों की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया था। इन आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज उपलब्ध कराना है। वहीं, नए बनने वाले आरोग्य मंदिर भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खाली जमीन पर ही बनाए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा गया था कि किराए पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को भी सरकारी इमारत में बदल दिया किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
1 day agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
2 days agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines