दिल्ली की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए देने का फैसला लिया था। इसे लेकर अब ये कहा जा रहा है कि महिलाएं उसका एक हिस्सा ही बैंक खाते से निकाल सकेंगी। सरकार ने महिलाओं को इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे का एक हिस्सा आरडी खाते में जमा करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, कहा ये गया है कि आरडी खाते में जमा राशि लॉक इन पीरियड के बाद ही निकाली जा सकेगी। वह लॉक इन पीरियड क्या होगा, कितने पैसे आरडी खाते में जमा होंगे, इसका फैसला योजना लागू करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गठित मीटिंग में मंत्रियों के साथ बातचीत की जाएगी।
योजना को मिली मंजूरी
दिल्ली सरकार ने 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना को लेकर उप-राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार, योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली 2500 रुपये की मासिक सहायता में से एक हिस्सा सीधे उनके सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में भेजा जाएगा। इसे महिलाएं हर महीने निकाल सकेंगी, जबकि बाकी पैसे लाभार्थी के नाम पर एक आवर्ती जमा (रेकरिंग फिक्स्ड डिपॉजिट) खाते में जमा होगी।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?
क्या होनी चाहिए योग्यता
योजना के लिए कुछ योग्यता तय किए गए हैं। जैसे आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वह दिल्ली में अंत्योदय या बीपीएल परिवार से होनी चाहिए, जिसके पास राशन कार्ड हो। एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की सबसे बड़ी महिला योजना की योग्य होंगी। महिला के परिवार के सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए या वे टीकाकरण कार्यक्रम का पालन कर रही हो। यदि ऐसा नहीं है, तो वह इससे वंचित रह सकती है। पहले चरण में इस योजना का लाभ लगभग 17 लाख महिलाओं को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
क्या है लॉक इन पीरियड
बैंक और पोस्ट ऑफिस में आवर्ती जमा जिसे रेकरिंग फिक्स्ड डिपॉजिट (RD) की योजना होती है। इसके तहत उस खाते में हर महीने पैसा जमा होता है। उसमें प्रावधान होता है कि ये पैसा एक निश्चित समय के लिए जमा होगा। यानि उस दौरान आप उस पैसे नहीं निकाल सकते है। ये 1 साल, 3 साल या 5 साल का हो सकता है। इस पर बैंक ब्याज भी देता है। एक तरह से कहा जाए तो ये फिक्स्ड डिपॉजिट के तरह होगा जिसे महिलाएं एक समय के बाद एक साथ निकाल सकेंगी।
ये भी पढ़ें: किसानों की क्या होनी चाहिए उम्र, जानें क्या हैं ये नियम
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
3 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
12 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
14 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines