हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi News: पानी की आपूर्ति के लिए बन रहा मास्टर प्लान, नहीं होगी किल्लत

विज्ञापन
जल बोर्ड उपाध्यक्ष सौरभ भारद्धाज बैठक करते हुए

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड गर्मी के मौसम में पर्याप्त जलापूर्ति करने को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। दिल्ली जल बोर्ड गर्मी के सीजन में दिल्लीवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ जलापूर्ति करने के लिए इस साल भी समर एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। एक बेहतर समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए विधायकों से विचार विमर्श किया जा रहा है ताकि दिल्लीवालों को पानी की मांग के अनुसार एक्शन प्लान तैयार किया जा सके। अब तक समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए अगल-अलग क्षेत्रों के विधायकों के साथ दो चरणों की बैठक की जा चुकी है।

मिले सुझाव से पानी का माइक्रो समर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को पानी के समर एक्शन प्लान को लेकर डीजेबी मुख्यालय में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ तीसरे दौर की बैठक की। बैठक में शालीमार बाग से विधायक वंदना कुमारी , मोतीनगर से विधायक शिव चरण गोयल , मादीपुर से विधायक गिरीश सोनी और शकूरबस्ती से विधायक प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। आने वाले समय में विभिन क्षेत्रों के अन्य विधायकों के साथ इस तरह की और भी बैठकें आयोजित की जाएगी। विधायकों से मिले सुझाव से पानी का माइक्रो समर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में जल बोर्ड अधिकारियों ने अपना समर एक्शन प्लान रखा।

बेहतर वाटर मैनेजमेंट से जल आपूर्ति में सुधार होगा।

इसके अलावा डीजेबी के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के निर्देश पर डीजेबी की टीम विधायकों से ऐसे क्षेत्रों की सूची एकत्रित कर रही है, जहां गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गर्मियों में बेहतर जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली जल बोर्ड उपलब्ध संसाधनों का उत्तम इस्तेमाल करेगा। पानी का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। बेहतर वाटर मैनेजमेंट से जल आपूर्ति में सुधार होगा।

विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना ना करना पड़े

बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गर्मियों के लिए समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए विधायकों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही गर्मी के सीजन में दिल्लीवासियों को बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को समर एक्शन प्लान के तहत समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए। सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं ताकि गर्मियों के लिए दिल्ली जल बोर्ड अपनी सभी तैयारियां पूरी कर सकें और लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना ना करना पड़े।

समर सॉल्यूशन एरिया की पहचान

गर्मी के मौसम के लिए वाटर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड नई सूची तैयार कर रहा है। इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड स्तर पर पानी की मांग और आपूर्ति की सूची तैयार की जा रही है। सूची में अलग-अलग कॉलोनियों में पानी की मांग और आपूर्ति की जानकारियां जुटाई जा रही है। सूची में हर विधानसभा में ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है जहां गर्मियों में जल आपूर्ति में सुधार की आवश्यकता है। बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक-एक कर सभी विधायकों के साथ उनकी विधानसभा से संबंधित सूची पर चर्चा की। बैठक के दौरान विधायकों से पानी की मांग और जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त जानकारियां और सुझाव भी मांगे गए।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola