नई दिल्ली: रमेश नगर इलाके में प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने उसकी हत्या कर दी और फिर खुद पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मकान का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई। युवती का शव बिस्तर पर पड़ा था और युवक पंखे से फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय विजय अपने परिवार के साथ आनन्द पर्वत में रहता था और एक जिम में ट्रैनर था। जबकि मृतका 25 वर्षीय आंचल अपने परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहती थी और कनाड़ा में आईबीएम की पढ़ाई कर रही थी।
काफी समय से थी दोस्ती
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय और आंचल में लंबे समय से दोस्ते थे। आंचल को उसके परिजनों ने पढ़ाई के लिए कनाड़ा भेज दिया। बताया जा रहा है कि जाने के बाद आंचल ने विजय से बातें करना कम कर दिया था। जनवरी में आंचल अपने परिवार से मिलने के लिए कनाड़ा से वापस अपने घर आई थी। गुरुवार को दोनों मिले और विजय के कमरे पर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कमरे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद विजय ने आंचल की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
29 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines