---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

गुड न्यूज! DTC के 25000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की बढ़ सकती है सैलरी

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में काम कर रहे करीब 25 हजार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, इन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की सैलरी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में काम कर रहे करीब 25 हजार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DTC के 25 हजार वर्कर्स की सैलरी बढ़ सकती है। इसकी जानकारी डीटीसी अधिकारियों ने एक कर्मचारी के द्वारा दाखिल की गई RTI के जवाब में दी है। यह सैलरी बढ़ोतरी कर्मचारियों के बेसिक, ग्रेड पे और महंगाई भत्ते में सुधार के संदर्भ में अभी विचाराधीन है। सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला साबित होने वाला है, क्योंकि कर्मचारी एकता यूनियन मांगों को लेकर कई बार कर प्रदर्शन चुकी है।

सैलरी बढ़ाने पर विचार

कर्मचारी एकता यूनियन लगातार अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करती आई है। इसी बीच एक कर्मचारी ने आरटीआई दाखिल की, जिसका जवाब देते हुए डीटीसी अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का बेसिक, ग्रेड पे और DA बढ़ाने के मामले पर विचार किया जा रहा है। यानी आने वाले समय में इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही बहुत पहले से पुराने कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की जा रही है। हालांकि, इसको लेकर भी रुख साफ कर दिया गया है। एक से डेढ़ दशक पुराने कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को डीटीसी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया है। इस पर कहा गया कि इन कर्मचारियों को स्थायी करने पर कोई भी विचार नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली के प्रोजेक्ट्स पर नजर रखने वाली PMU क्या? लापरवाही दिखने पर होगा एक्शन

पहले ही तैयार हो चुकी है फाइल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले DTC कर्मचारी एकता यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर डीटीसी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि, सैलरी बढ़ाने को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले ही इसकी फाइल तैयार हो गई थी। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डीटीसी की स्थिति को सुधारने के लिए काम कर रही हैं। सीएम बनने के बाद वह आम आदमी पार्टी की सरकार पर डीटीसी को बर्बाद करने का आरोप भी लगा चुकी हैं।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जो बसें खराब हुईं, उनको ठीक नहीं करने की वजह से करीब 668 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। बसों को खरीदने के लिए केंद्र सरकार ने 233 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन AAP सरकार ने उसका इस्तेमाल ही नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, 2015 में बसों की संख्या 4344 थी, जो 2023 में घटकर केवल 3937 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में नई EV पॉलिसी को लेकर मंत्री पंकज सिंह ने की बड़ी घोषणा, हेल्थ रिवॉल्यूशन पर कही बड़ी बात

---विज्ञापन---
First published on: Apr 15, 2025 08:25 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola