Delhi News: दिल्ली में एक मार्ग पर खड़ी महिलाओं के लिए डीटीसी की बस नहीं रोकना एक चालक को भारी पड़ गया है। मामले में की गई शिकायत के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने चालक को निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
महिलाओं ने की थी सरकार से शिकायत
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सिकंदरा रोड पर गुरुवार को एक स्टॉप पर खड़ी महिलाओं के लिए डीटीसी के चालक ने बस नहीं रोकी थी। इस पर महिलाओं ने दिल्ली सरकार से मामले की शिकायत की। इस शिकायत का केजरीवाल सरकार ने संज्ञान लिया। जिसके बाद तत्काल डीटीसी और डिम्ट्स के अधिकारियों के साथ परिवहन मंत्री ने बैठक की।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बैठक के दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने चालक की पहचान करते हुए उसे अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। बताया गया है कि परिवहन मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है यात्री खासकर महिला यात्री को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
आज से होगा ये बदलाव
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कहा है कि दिल्ली में 200 से ज्यादा ट्रैफिक टीमों को तैनात किया जाएगा, जो सभी बस स्टॉप और बस टर्निमलों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा डीटीसी के ड्राइवर और कंडक्टरों की जांच के लिए भी टीमें लगाई जाएंगी। ये टीमें खासतौर पर ड्राइवर और कंटक्टरों के व्यवहार को देखेंगी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
40 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines