'आयुष्मान वय वंदना' कार्ड पहले से कितना अलग, कौन पात्र? दिल्ली में आज से बंटेंगे

दिल्ली में आज त्यागराज स्टेडियम में एक प्रोग्राम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड का वितरण किया जाएगा, जो योजना का दूसरा फेज होगा। अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं, तो आपको भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।

ayushman vay vandana card

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के बुजुर्गों को खुशखबरी मिलने जा रही है। आज दिल्ली में रहने वाले 70 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए पात्र बुजुर्ग 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करा सकते हैं। इसकी जानकारी खुद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी थी। दरअसल, दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू कर दिया गया है, जिसके तहत 1,69,000 के करीब आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब इस योजना में बुजुर्गों के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। जानिए यह कार्ड किन लोगों को मिलेगा और कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

विज्ञापन

आयुष्मान वय वंदना योजना

दिल्ली में ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ के तहत हर एक रजिस्टर्ड सीनियर सिटिजन को एक यूनिक हेल्थ कार्ड मिलेगा। जिसके जरिए उनका पूरा हेल्थ रिकॉर्ड, उनके रोज के चेकअप, स्वास्थ्य जांच और उन्हें आपातकालीन सेवाएं मिल सकेंगी। दिल्ली की सीएम ने ऐलान किया कि दिल्ली में 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए सभी हेल्थ टेस्ट पूरी तरह फ्री किए जाएंगे। दरअसल, इसका फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि इस उम्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस योजना में हर बुजुर्ग, चाहे वो अमीर हो या गरीब, लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घर बैठे होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में आयुष्मान भारत योजना लागू की गई। जिसमें अभी तक 1,69,000 लाख के करीब आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। सोमवार यानी आज से आयुष्मान वय वंदना कार्डों का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जिलों के डीएम और एसडीएम ऑफिसों के अलावा विधायकों के ऑफिसों और दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी हेल्प डेस्क लगाने की प्लानिंग की जा रही है। इसके अलावा, बुजुर्ग घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

Delhi news

विज्ञापन

कैसे करना है आवेदन?

योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो उसके लिए 1800110770 या 14555 पर फोन किया जा सकता है। वहीं, जो लोग घर बैठे ऑनलाइन आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड बनवाना चाहते हैं, वह इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से आयुष्‍मान ऐप को डाउनलोड कर लें। इसमें बेनिफिशियरी बनकर लॉग करें। इसके बाद आपका रजिस्टर्ड नंबर और कैप्चा कोड मांगा जाएगा, उसको भर दें। मांगी गई सभी जानकारियां एक-एक करके भर दें। इसके लिए ई-केवाईसी करना भी जरूरी है। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट https://nha.gov.in/PM-JAY पर जाकर भी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ