Delhi News: राजधानी दिल्ली में आप सस्ते मकान की तलाश कर रहें हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सस्ते बजट में घर देने के लिए जन साधारण योजना 2025 को लॉन्च किया है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और जनता फ्लैट दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना में फ्लैटों का आवटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इस योजना के तहत राजधानी के अलग-अलग इलकों में 1172 फ्लैट देने की तैयारी है। DDA की इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए है और इसके लिए बुकिंग 22 सितंबर से शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा से सटे गाजियाबाद में लेना है प्लॉट, तो 8 सितंबर तक करें ये काम
इस तरह करें पंजीकरण
दिल्ली विकास प्राधिकरण की जनसाधारण योजना में भाग लेने के लिए खरीदारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,500 रुपये देने होंगे। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जो आवेदक पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत है, उन्हे इस शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक परिवार की वार्षिक 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल होना जरूरी है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस और जनता फ्लैट की बुकिंग राशि के रुप में आवेदक को 50,000 की धनराशि देनी होगी।
दिल्ली के इन इलकों में होंगे फ्लैट
राजधानी दिल्ली में अलग-अलग इलकों में इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी के फ्लैट देने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार, नरेला में 672 EWS फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 9.18 लाख रुपये से 27.86 लाख रुपये तक होगी। लोकेनायकपुरम में 108 EWS फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 29.60 लाख रुपये से 32.62 लाख रुपये तक होगी। रोहिणी में 97 जनता फ्लैट्स होंगे, जिनकी कीमत 14.59 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक होगी। टोडापुर में 3 जनता फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 18.02 लाख रुपये से 18.43 लाख रुपये तक होगी। द्वारका सेक्टर 14 में EWS 241 फ्लैट होंगे, कीमत 34.74 लाख रुपये से 35.32 लाख रुपये तक होगी। द्वारका सेक्टर 19 बी में 3 EWS फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 26.77 लाख रुपये होगी और द्वारका मंगला पुरी में 48 EWS फ्लैट होंगे, जिनकी कीमत 32.32 लाख रुपये से 33.43 लाख रुपये तक होगी।
यह भी पढ़ें-FNG एक्सप्रेस-वे से बदलेगी NCR की सूरत, यहां निवेश करने पर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
58 mins agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines