Delhi New CM: दिल्ली को उसकी नई CM मिल गई है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता राजधानी की कमान संभालने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वे कल यानी 20 फरवरी दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने की बातें कही जा रही थीं और आखिरकार बीजेपी ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी ने 12 दिनों तक सस्पेंस बनाए रखा था, जिससे कई नामों की चर्चा हो रही थी।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या की बात करें तो X पर उनके अभी 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि CM का नाम अनाउंस होने से पहले उनके फॉलोअर्स 23 हजार थे। जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
रेखा गुप्ता ने पोस्ट शेयर कर क्या कहा?
रेखा गुप्ता ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मुझ पर विश्वास कर CM पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और सपोर्ट ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस खास अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
52 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines