हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heatwaves Alert: भयंकर लू और 45 डिग्री तापमान, दिल्ली बहुत गर्म है तो सावधान, जानें राजधानी में आज कैसे हालात?

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में गर्मी चरम पर है और 45 डिग्री के आस-पास तापमान चल रहा है। तपती गर्मी और लू ने हाहाकार मचाया हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों को घर से बाहर निकलने से रोका है और बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। पढ़िए मोहम्मद युसुफ की रिपोर्ट।

विज्ञापन
दिल्ली में भयंकर गर्मी ने हाहाकार मचाया हुआ है।

उत्तर भारत में इस समय गर्मी अपने चरम पर है और इसका असर सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में साफ देखा जा रहा है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में भी पारा 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों का रोज़मर्रा का जीवन काफी प्रभावित हो गया है। दिल्ली मे सैलानियों की संख्या घटी है वहीं कुछ सैलानी ऐसे भी हैं जो इंडिया गेट पर आप चिलचिलाती धूप में सेल्फी और घूमते हुए नजर आए।

गर्मी से बचने के लिए ये उपाय करें

लोगों का कहना है कि दिल्ली बहुत गर्म है। तेज धूप और लू के कारण लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जो लोग काम या जरूरी कारणों से बाहर निकलते हैं, वे पूरी सावधानी बरत रहे हैं, जैसे सिर को ढकना, पानी की बोतल साथ रखना और धूप से बचने के लिए छाता या कपड़े का इस्तेमाल करना। इसके बावजूद गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इस भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है, जैसे हीट स्ट्रोक।

गर्मी में घर से निकलने से बचें लोग

गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं भी आम हो गई हैं। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्का भोजन करें। वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करके खुद को इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रखना होगा और बाहर निकलने से बचना होगा।

विज्ञापन

दिल्ली में 3 दिन बारिश होने का अलर्ट

बता दें कि दिल्ली में आजकल अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास और न्यूनतम तापमान 26 है। लेकिन मौसम विभाग से आज रात को मौसम के करवट बदलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। इसके बाद अगले 3 दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तूफानी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। लेकिन 3 दिन के बाद मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। तापमान के 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola