---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में भयंकर कोहरा, 0 विजिबिलिटी और कोल्ड वेव; जानें आज 10 इलाकों में तापमान कितना?

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज भयंकर कोहरा छाया है। जीरो विजिबिलिटी और ठंडी हवाओं ने गलन वाली ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज भयंकर कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है और शीतलहर अलग से चल रही है। धुंध् और कोल्ड वेव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी का हाल ऐसा है कि पैदल चल रहा इंसान तक नजर नहीं आ रही है। लोगों को फॉग लाइट ऑन करके या हॉर्न देकर ड्राइविंग करनी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जनवरी तक राजधानी का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

 

---विज्ञापन---

बीते दिन भी घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन के समय धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते फिर से कोहरा छा गया। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। घने कोहरे के कारण न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइटों की आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली सरकार ने मौसम का हाल देखते हुए स्कूलों को पहले ही 15 जनवरी तक के लिए बंद कर रखा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस और 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। आसमान मुख्यत: साफ रहा और 8 से 10 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से हवा चली।

Delhi Temperature Report

Delhi Temperature Report

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज 4 जनवरी 2025 की सुबह अधिकतम तापमान 20.05 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10.05 °C और 25.93 °C रहने के आसार हैं। हवा में 36% नमी है और हवा की गति 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:14 बजे उदित हुआ और शाम 5:37 बजे अस्त होगा। बीते दिन दिल्ली 10 इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। आज के मौसम की बात करें तो पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे।

 

---विज्ञापन---

अगले 7 दिन के लिए दिल्ली में मौसम और AQI का पूर्वानुमान

---विज्ञापन---
तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
5 जनवरी, 2025 20.05 कुछ बादल
6 जनवरी, 2025 22.62 छितरे बादल
7 जनवरी, 2025 21.02 हलकी बारिश
8 जनवरी, 2025 20.95 आकाश साफ़ है
9 जनवरी, 2025 18.75 आकाश साफ़ है
10 जनवरी, 2025 19.97 कुछ बादल
11 जनवरी, 2025 20.63 आकाश साफ़ है

First published on: Jan 04, 2025 06:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola