Delhi-NCR में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Weather Update: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीती रात हुई बारिश ने काफी राहत दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Weather Update (1)

आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश (X)

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीती रात काफी अच्छी-खासी बारिश हुई, जिसमें लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने का काम किया है। वैसे इससे पहले भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। दिल्ली-एनसीआर पिछले 2 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश कल रात हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD अगले 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया है।

आज भी दिल्ली-NCR में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 18 जून को लेकर पूर्वानुमान में बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने का पूरा अनुमान है। IMD ने दिल्ली में बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 जून को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रात को बिजली के साथ बारिश होगी। इस दौरान हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी रात तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

कैसा होगा अगले 7 दिन का मौसम

इसके साथ ही IMD ने दिल्ली के अगले 7 दिनों के मौसम का भी पूर्वानुमान जारी किया। मौसम विभाग ने दिल्ली में 19 जून को बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शाम के समय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं, रात को बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं 20 जून से दिल्ली में फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 21, 22, 23 और 24 जून तक दिल्ली के मौसम का मिजाज सामान्य ही रहने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ