Delhi-NCR Weather: उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली और नोएडा वासियों को बुधवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली है. इससे मौसम भी सुहावना हो गया है और गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है. पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप ने राज्य में एक बार फिर गर्मी हो गई थी. आज भी सुबह 6 बजे के आस-पास दिल्ली और नोएडा में हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी और आकाश में बादल छाए हुए हैं. नोएडा में बारिश होने की आशंका भी जताई गई है.
नोएडा-दिल्ली में बारिश की संभावना
बता दे कि मौसम विभाग ने पहले से ही 16,17,18 और 19 सितंबर के लिए हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. कल हुई बारिश के बाद आज भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली-नोएडा में बारिश के बाद AQI में भी बदलाव हुआ है.
कैसा रहेगा पूरा दिन मौसम?
दिल्ली और नोएडा में आज हल्की से मध्यम बरसात की चेतावनी दी है. खासतौर पर पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में ज्यादा बारिश हो सकती है. नोएडा में दिन में बारिश हो सकती है. पिछले दिनों दिल्ली और नोएडा में जोरदार बारिश ने मौसम ठंडा और उमस भरा कर दिया था. इसके साथ-साथ बाढ़ जैसी स्थितियां भी पैदा हो गई थी. मौसम में बदलाव होते ही एक बार फिर तेज धूप पड़ने लगी थी, जो 17 सितंबर की बरसात से कम हुई है. अब अगले 3 दिन बारिश और धूप दोनों के साथ होने का अनुमान है.
दिल्ली में नमी बढ़ा रही परेशानी
गुरुवार के लिए IMD ने राजधानी में बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई हुई है. काफी दिनों बाद आज सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मगर इस वक्त दिल्ली में नमी का स्तर 70 से 80% तक पहुंच गया है, जिससे उमस बढ़ रही है. ऐसे में ये लोगों को बीमार और संक्रमित करता है. हल्की बारिश से इसमें थोड़ा सुधार हो सकता है.
यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलो में भारी बारिश हो सकती है. सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई और महाराजगंज, कुशीनगर और बाराबंकी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि यहां सामान्य से ज्यादा बारिश और उससे जल भराव होने की आशंका है.
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में फिर फटा बादल, चमोली में 6 घर तबाह; 5 लोग हुए लापता
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
16 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines