Delhi-NCR Weather Rain Latest Update : देश में एक तरफ पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में अंधेरा छा गया है। बुधवार दोपहर से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था। बरसात की वजह से एक बार फिर कंपकंपी वाली सर्दी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में जनवरी महीने के अंतिम दिन 31 जनवरी को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर होते ही बूंदाबांदी होने लगी और रातभर बादल जमकर बरसे। आईएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से गुरुवार को मौसम साफ रहा। घने कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में बरसात, पहाड़ों पर बर्फबारी; आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश
आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले दो घंटों में हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगर दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों की बात करें तो नरेला, अलीपुर, विवेक विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, महरौली, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में बादल के गरज के साथ मध्यम तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।
यूपी समेत इन राज्यों में होगी बरसात
हरियाणा के जिंद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, झज्जर, नूंह, राजौंद, सफीदों, बरवाला में बरसात होगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के बड़ौत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, संभल, बिलारी, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, बहजोई और राजस्थान के भिवाड़ी में वर्षा होने की उम्मीद है।
जानें कहां कितनी हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में 31 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक जमकर बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर के नरेला में 25.0 एमएम, पीतमपुरा में 16.0 एमएम, पुसा में 15.0 एमएम, प्रगति मैदान में 12.5 एमएम, लोधी रोड में 19.0 एमएम, आया नगर में 5.0 एमएम, जाफरपुर में 11.0, गुरुग्राम में 1.5 एमएम, फरीदाबाद में 12.0, गौतम बुद्ध नगर में 20.5 एमएम और गाजियाबाद में 18.5 एमएम बारिश हुई।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines