अलर्ट! 3 डिग्री तक गिरेगा दिल्ली का पारा; बारिश-शीत लहर और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather Prediction: दिल्ली में सीजन की पहली बारिश हो चुकी है, लेकिन मौसम सामान्य है। हालांकि तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है, लेकिन कड़ाके की ठंड का लोगों को भी अभी भी इंतजार है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में अब बारिश कब होगी और घना कोहरा कब छाएगा?

Delhi NCR Weather Forecast

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट है।

Delhi NCR Weather Prediction: दिल्लीवासी भीषण ठंड के लिए तैयार रहें। सीजन की पहली बारिश हो चुकी है। रविवार को हल्की ही सही, लेकिन राजधानी में सर्दी के मौसम में पहली बार बादल बरसे। हालांकि दिल्ली में मौसम दिसंबर के महीने में भी साफ और शुष्क है, लेकिन पिछले 4 दिन से शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब बना हुआ है। दिल्ली में इस बार नवंबर महीने में बिल्कुल भी ठंड का अहसास नहीं हुआ।

विज्ञापन

नवंबर के महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहा। दिसंबर के पहले हफ्ते में सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ी, लेकिन कोहरा नहीं छाया। दूसरे हफ्ते में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ी है और बारिश भी हो चुकी है, लेकिन दिल्ली को अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कब बारिश होगी और कब कोहरा छाएगा? इस समय मौसम कैसा बना हुआ है?

विज्ञापन
Delhi Temperature Forecast

दिल्ली में तापमान की वर्तमान स्थिति।

दिल्ली में इस समय तापमान कैसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले 4 दिन से शीत लहर चल रही है और रविवार को सीजन की पहली बारिश हुई। इसके असर से दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 25°C और 6 से 10°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे रहा।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 9 दिसंबर की सुबह अधिकतम तापमान 18.43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन मे न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 डिग्री सेल्सियस और 22.43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में नमी 36% है और हवा की रफ्तार 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। कल मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15.06 डिग्री और 22.15 डिग्री रहने का अनुमान है।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली में मौसम को लेकर भविष्यवाणी।

विज्ञापन

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान 7 डिग्री तक पहुंचाया। 10 दिसंबर से पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 10 से 14 दिसंबर के बीच शीत लहर चलने की संभावना है। आज 9 दिसंबर को दिल्ली में बारिश हो सकती है। उत्तरी पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और भी गंभीर होने का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम को अनुमान लगाया कि अगले 12 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश होने का कारण राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में एक्टिव हुआ सिस्टम है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और बादल देखने को मिल रहे हैं। 15 दिसंबर तक ऐसे ही कभी बारिश होती रहेगी तो कभी घना कोहरा छाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ