Delhi Ncr Weather Forecast: अभी और गिरेगा तापमान, 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Delhi Rainfall IMD Alert

Delhi Rainfall IMD Alert

विज्ञापन

Delhi Ncr Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को कई जगह झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिम विक्षोभ का असर है। अभी अगले दो दिन तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर दिनभर बादल छाए रहे। तापमान सामान्य से 13 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। दिन में कई इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन

14.8 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसरा शाम साढ़े पांच बजे तक यहां 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 48 घंटों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। अभी आगे हफ्ता भर गर्मी से राहत रहेगी। अगले सप्ताह से तापमान बढ़ने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ