Delhi NCR Weather Forecast: पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर का मौसम भी सुहावना हो गया है। बारिश का जो दौर शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि से शुरू हुआ वह अब भी जारी है।
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में रुक-रुक हो रही बारिश जारी रह सकती है। इसके चलते 2 करोड़ दिल्लीवाले और 2 करोड़ एनसीआर के शहरों के लोगों को गर्म और वायु प्रदूषण से राहत मिली है।
इसके चलते जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आए सैकड़ों मेहमानों को भी गर्मी और उमस से राहत मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) औसतन 50 से भी नीचे आ गया है, जो पिछले सप्ताह 150 के पार चल रहा है। जाहिर है विदेशी मेहमान न केवल अच्छे मौसम का लाभ ले रहे हैं, बल्कि खुली हवा में भी सांस लेने का मौका मिल रहा है।
इससे पहले दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को भी बारिश हुई। दरअसल, शुक्रवार आधी रात और शनिवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और ठंडी हवाओं ने न्यूनतम के साथ अधिकतम पारे में भी कमी आई है। स्थिति यह रही है शनिवार रात को कुछ लोगों ने सिर्फ पंखे के सहारे रात गुजारी यानी एयर कंडीशन चलाने की भी नौबत नहीं आई।
यूपी का अनोखा रेस्टोरेंट जहां वेटर नहीं रोबोट परोसते हैं खाना, जानें किस तरह करते हैं काम
Weather Update Today : अगले 48 घंटे इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का पूर्वानुमान
उधर, यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि आगामी 12 से लेकर 14 सितंबर के बीच अधिक तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इसके लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
25 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines