हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में होगी बारिश या गर्मी-उमस से बढ़ेगी परेशानी, सामने आया IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Weather Update Delhi NCR

Weather Update Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर से मानूसन काफी समय से रूठा हुआ है और इसके चलते उमस भरी गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन त्योहार के साथ दफ्तर और अन्य काम से घरों से निकले लोग पसीने से तर नजर आए।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, आगामी चार दिनों तक इसी तरह मौसम साफ रहेगा। इसका मतलब गर्मी और उमस से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को फिलहाल पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ेगा।

अगले सप्ताह की शुरुआत भी होगी उमस से

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। इसके इतर, गर्मी और उमस का दौर इसी तरह चलता रहा है।  इसके साथ ही आईएमडी की ओर से यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि आगामी सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादलों का डेरा तो रहेगा, लेकिन इनके बरसने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन

उधर, बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27. 3 दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान बुधवार को 36.3 रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उधर, बारिश के थमने के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 154 रहा। इसके अलावा, नोएडा में 144, ग्रेटर नोएडा में 224 और गाजियाबाद में 155 एक्यूआइ दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों फरीदाबाद में एक्यूआइ 119 तो गुरुग्राम में 178 दर्ज किया गया।

कमजोर हो गया मानसून, लेकिन इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
यहां पर बता दें कि मानसून की बारिश थमने और परिस्थितियों के चलते दिल्ली-एनसीआर में लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक में इजाफा होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी छह दिनों तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक के मध्यम श्रेणी में रहने के आसार हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola