दिल्ली-NCR में झमाझम बरसे बादल, मौसम ने अचानक बदली करवट, अगले 5 दिन के लिए IMD ने दिया अलर्ट

दिल्ली में मौसम बदल गया है और आज अच्छी बारिश होने का अनुमान है. IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चलते अगले 5 दिन मानसून की बारिश होने की भविष्यवाणी की है. इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या रह सकती है.

Kal Ka Mausam 7 August 2026, IMD Weather Update, Rain Alert, Weather Update, IMD Forecast

देश की राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है. आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली है. दिल्ली और इससे सटे नोएडा में सुबह से ही बादल छाए थे, लेकिन 11 बजे के करीब अचानक घने काले बादल छा गए गए और दिन में ही अंधेरा हो गया. ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट दिया है. 70 से 80 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन

बता दें कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर डीप डिप्रेशन बना हुआ है. वहीं मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इससे देश में मानसून मजबूत हो गया है. इधर पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड तक 1500KM लंबे बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते उत्तर भारत में पूरा हफ्ता बारिश होने के आसार हैं. यानी अगस्त के शुरुआती दिनों में आंधी-तूफान के साथ अच्छी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

अगले 5 दिन बारिश होने के आसार

IMD के अनुसार, अगले 5 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. शाम या रात के समय कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससलिए लोग घर से निकलने से पहले अपने रास्ते पर ट्रैफिक जाम का अपडेट जरूर लें. ट्रैफिक एडवाइजारी हो तो जरूर फॉलो करें. ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां अकसर जलभराव की समस्या होती है. बिजली की लाइनों या तारों से दूर रहें.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बता दें कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. न्यूनतम तापमान में 2-3°C और अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट आई. न्यूनतम तापमान 23-27°C और अधिकतम तापमान 36-38°C के बीच रहा. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा (3.1 से 5.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहा. दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ