दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों का डेरा, दिन में ही छाया अंधेरा, कई इलाकों में झमाझम बारिश, देखें वीडियो
Author: Pankaj Mishra
Sep 23, 2023 01:22 PM IST
Delhi NCR Weather Change : दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर आचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज हवा और उसके बाद काले बादलों ने ऐसा डेरा डाला की दिन में ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और फिर तेज बारिश शुरू हो गई।
https://twitter.com/ANI/status/1705484200382783602?s=20
आपको बात दें कि इससे पहले मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव का पूर्वानुमान जताया था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1705486023286002161?s=20
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक काफी मानसून एक्टिव रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी आशंका है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1705487373939961977?s=20
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में काले बादलों का डेरा है और बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी और चिपचिपी से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के मानें तो दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें