हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी

दिल्ली एनसीआर में सोमवार की शाम को मौसम ने अचानक से करवट ली है. दिनभर की चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बाद, आसमान में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी. इस अचानक आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में सोमवार की शाम को मौसम ने अचानक से करवट ली है. दिनभर की चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बाद, आसमान में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी. इस अचानक आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है.

सोमवार का दिन राजधानी के लोगों के लिए बेहद गर्म रहा. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0°C अधिक तक दर्ज किया गया था. सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर और झुलसाने वाली हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था. उत्तर भारत में गर्मी का यह प्रकोप कितना प्रचंड है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्से भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे.

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्र‍ियों के ल‍िए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है क‍ि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में मौसम खराब है. हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन मौसम के कारण कुछ उड़ानों के समय (शेड्यूल) पर असर पड़ सकता है. एयरपोर्ट की ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी लगन से काम कर रही हैं.

विज्ञापन

मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह

संभावित देरी और जाम से बचने के लिए यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए परिवहन के वैकल्पिक साधनों, जैसे कि दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है. (टर्मिनल-1 (T1) के लिए मैजेंटा लाइन और टर्मिनल-2 (T2) व टर्मिनल-3 (T3) के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल करें).

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola