हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में आज से हाइब्रिड मोड में खुलेंगे स्कूल, नए आदेश में हुए ये बदलाव

Delhi Air Pollution: दिल्ली -एनसीआर में प्रदूषण के बीच स्कूलों को एक बार फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर सीएक्यूएम ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें हाइब्रिड मोड व्यवस्था भी है।

विज्ञापन
Delhi NCR School Latest News

Delhi NCR School Latest News: दिल्ली एनसीआर मे स्कूल कब खुलेंगे, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ तो स्कूल और पेरेंट्स चाहते है की स्कूलों को खोला जाये लेकिन प्रदूषण में कमी ना देखते हुए स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों को लेकर चिंता बनी हुई है। स्कूलों के पैरेंट्स फिलहाल परेशान है। एक तरह बच्चों की पढ़ाई की चिंता है तो दूसरी ओर उन्हें बच्चों के प्रदूषण के संपर्क में आने का खतरा है। स्कूलों ने वायु प्रदूषण से जुड़े किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचने के लिए छात्रों को मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को कम करने जैसे अन्य उपायों का सुझाव दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुझाव दिया कि स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप 4 के नियमो का सख़्ती से पालन ना करने को लेकर फटकार लगाई जिससे एक बार फिर स्कूलों के जल्द खुलने की सम्भावना कम मालूम पड़ती है।

स्कूलो की तैयारी

दिल्ली एनसीआर के अधिकतर स्कूल अब तैयार नजर आ रहे है। सबसे बड़ी परेशानी स्कूलों के साथ यें भी है की इन महीनों में ही स्कूलों के वार्षिक समारोह, स्पोर्ट्स डे और बहुत सी अन्य गतिविधियां प्लान होती है जो प्रदूषण की वजह से रुक गई हैं। हालांकि स्कूल कुछ जरूरी निशा निर्देशों के साथ खुलने को तैयार नजर आ रहे है, जैसे छात्रों को स्कूल परिसर के अंदर और बाहर मास्क पहनने, जब भी संभव हो ‘कारपूल’ करने का आग्रह करते हुए दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

ये भी पढे़ः Delhi AQI Updates: इन 13 इलाकों की हवा अभी तक जहरीली, AQI चेक कर घर से निकलें

स्कूल खुलेंगे या नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल एक कमिटी का गठन कर 24 घंटे के अंदर यें तय करने की बात कही है की स्कूलों को खोलना चहिये या नहीं। ऐसे में एक्सपर्टस की माने तो स्कूल जल्द ही हाइब्रिड मोड या जरूरी नियमों के साथ फिजिकल क्लासेज के लिए खोले जा सकते है। जिसके पीछे एक अहम वजह दिसंबर में होने वाले हाफ इयरली एग्जाम भी है। सेहत के साथ-साथ छात्रों का ऑनलाइन क्लासेज के रूप में जो हरजाना होता है वो भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई कमिटी के लिए सोच का विषय है।

ये भी पढे़ः Delhi-NCR के स्कूल ‘हाइब्रिड’ मोड में करेंगे काम, CAQM ने दिया आदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें