Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली में अक्टूबर की पहली ठंडी सुबह सोमवार को रही. सुबह तड़के दिल्ली और नोएडा में बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. हालांकि, मौसम सुहावना होने के साथ-साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. IMD ने दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने भी यहां अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई है.
Delhi-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है. वहीं, मंगलवार, 7 अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 8 से 11 अक्टूबर तक दिल्ली और नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज बारिश पड़ने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें-‘आई लव महादेव’ कह सकते हैं तो ‘I Love Muhammad’ क्यों नहीं? बिहार में बोले ओवैसी निशाना किस पर?
नोएडा-गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नोएडा और गुरुग्राम में भी 6 और 7 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे यहां नौकरी करने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दफ्तर निकलने से पहले रेनकोट तथा छाता जरूर रखें.
गाजियाबाद में भी भीगा-भीगा मौसम
एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई है. गाजियाबाद में भी सुबह बारिश होने से मौसम भीगा-भीगा हो गया है. सड़कों पर भी कीचड़ और हल्का जल भराव देखा गया है. बारिश के साथ 50 किलोमीटर की स्पीड से प्रति घंटा हवा चलेंगी. 9 अक्टूबर से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
उत्तर भारत में बारिश ही बारिश
पंजाब में भी आज सुबह बारिश के बाद तापमान 4 डिग्री नीचे गिर गया है. यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी IMD ने रेड अलर्ट दिया हुआ है. यूपी में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है. हरियाणा के कुछ इलाकों में भी अगले 2 दिन बारिश के आसार है.
ये भी पढ़ें-जयपुर अस्पताल अग्निकांड में जान गंवाने वाले 8 लोग कौन? सूची आई सामने, मृतकों में 3 महिलाएं शामिल
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines