दिल्ली-Noida में झमाझम बारिश, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, पढे़ं IMD का अपडेट

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली और नोएडा में सोमवार की सुबह तड़के बारिश हुई है जिससे मौसम में अचानक बदलाव हो गया है. बरसात के बाद लोगों को ठंडक का एहसास भी हुआ है. वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले 2 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भीं संभावनाएं हैं.

Delhi-NCR Rain Alert

Delhi-NCR Rain Alert

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली में अक्टूबर की पहली ठंडी सुबह सोमवार को रही. सुबह तड़के दिल्ली और नोएडा में बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. हालांकि, मौसम सुहावना होने के साथ-साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. IMD ने दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने भी यहां अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई है.

विज्ञापन

Delhi-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है. वहीं, मंगलवार, 7 अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 8 से 11 अक्टूबर तक दिल्ली और नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज बारिश पड़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

नोएडा-गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नोएडा और गुरुग्राम में भी 6 और 7 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे यहां नौकरी करने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दफ्तर निकलने से पहले रेनकोट तथा छाता जरूर रखें.

विज्ञापन

गाजियाबाद में भी भीगा-भीगा मौसम

एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई है. गाजियाबाद में भी सुबह बारिश होने से मौसम भीगा-भीगा हो गया है. सड़कों पर भी कीचड़ और हल्का जल भराव देखा गया है. बारिश के साथ 50 किलोमीटर की स्पीड से प्रति घंटा हवा चलेंगी. 9 अक्टूबर से मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

उत्तर भारत में बारिश ही बारिश

पंजाब में भी आज सुबह बारिश के बाद तापमान 4 डिग्री नीचे गिर गया है. यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी IMD ने रेड अलर्ट दिया हुआ है. यूपी में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है. हरियाणा के कुछ इलाकों में भी अगले 2 दिन बारिश के आसार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ