दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-यूपी के मौसम पर जानिए IMD का लेटेस्ट अपेडट

Delhi-NCR Rain Fall Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 28 अगस्त को बारिश होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं जबकि जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से तबाही मची हुई है। आइए जानते हैं मौसम का लेटेस्ट अपडेट।

SOURCE- NEWS 24

Delhi-NCR Rain Fall Alert: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी तबाही मची हुई है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, हिमाचल, पंजाब और जम्मू में पूरे दिन बारिश और बादल छाए रहेंगे। मगर अब मैदानी क्षेत्रों दिल्ली और हरियाणा में भी दिन में बारिश होने की आशंका जताई गई है। बता दे कि पिछले 3 दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू के लैंडस्लाइड में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं दिल्ली-NCR में लेटेस्ट वेदर अपडेट क्या कहता है?

विज्ञापन

क्या दिल्ली-NCR में होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में बीते दिन हल्की बारिश पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। 28 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जम्मू में भी मौसम एकबार फिर रौद्र रूप ले सकता है, जिससे तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

बदला बारिश का पैटर्न

दिल्ली में मानसून का पुराना रिकॉर्ड देखें तो इस साल की बारिश पिछले कुछ सालों की तुलना में अलग दिखाई दे रही है। साल 2021 में राजधानी में अगस्त महीने के शुरुआती हफ्तों में ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी, जबकि 2022 में पूरे अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई थी। 2023 में अगस्त के मध्य तक कई बार भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी। इस साल दिल्ली में जुलाई के आखिरी हफ्ते और अगस्त की शुरुआत में कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ