Delhi NCR rain alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 23 जनवरी को बारिश की प्रीडिक्शंस सच हुईं. सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तरभारत में झमाझम बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी हो रही है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद मेंं भी बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण (AQI) के स्तर से भी राहत मिलने के आसार है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर और शाम को भी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान भी जताया गया है. IMD ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 17-18°C और न्यूनतम तापमान 6-7°C रहने का अनुमान है.
मनाली-शिमला में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले
हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली में आज सुबह से इस विंटर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे पूरी घाटी में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, बर्फबारी की दस्तक से पर्यटकों के चेहरे खिल गए। गौरतलब है कि IMD ने 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी जोकि बिल्कुल सही साबित हुई। इस बर्फबारी के लिए कुल्लू वासी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, बीते तीन महीनों से अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थीं, किसान फसलों में नमी नहीं होने के कारण परेशान थे, पर अब इस बारिश और बर्फबारी से उन्होंने राहत की सांस ली है. बर्फबारी होने से अब यहां के पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी. आने वाले दिनों में पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करेंगे, जिससे यहां का कारोबार चमकेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ठंड के साथ 23 जनवरी की सुबह बारिश लाएगी आफत! इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट
जम्मू के कई इलाकोंं में बारिश
22 जनवरी को रहा सबसे गर्म दिन
दिल्ली में 22 जनवरी को पिछले सात वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है. IMD के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान जनवरी के सामान्य औसत से 6.8 डिग्री अधिक था और बुधवार के तापमान से लगभग तीन डिग्री अधिक था. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में इससे अधिक गर्मी 21 जनवरी, 2019 को पड़ी थी, जब पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR से ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं, अब इन गतिविधियों की होगी छूट, जानें किन पर रोक जारी
16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा पारा!
IMD की प्रीडिक्शंस के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहा तो अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 16-18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बारिश होने से दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार आ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर भर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
6 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines