दिल्ली-NCR में ठंड के साथ 23 जनवरी की सुबह बारिश लाएगी आफत! इन राज्यों में भी IMD का अलर्ट

राजधानी दिल्ली और NCR में 23 जनवरी की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. गरज-चमक के बीच रुक-रुककर वर्षा से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Delhi NCR Weather Forecast

दिल्ली में कई दिन से घना कोहरा छाया हुआ है.

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक मौसम में उथल-पुथल का दौर जारी रहेगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी ने यात्रियों को सतर्क कर दिया है. इस बदलाव से कड़ाके की ठंड लौट रही है, जो जनजीवन को प्रभावित करेगी. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदूषण स्तर में कुछ कमी के बावजूद कोहरा और शीतलहर मुश्किल बड़ा सकती है.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली और NCR में 23 जनवरी की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. गरज-चमक के बीच रुक-रुककर वर्षा से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह-रात कोहरा घना होने से विजिबिलिटी प्रभावित होगी, हालांकि हवाओं से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार रह सकता है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी-मध्य जिलों जैसे सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ में शुक्रवार-शनिवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

विज्ञापन

पहाड़ों पर कैसा होगा मौसम?


वहीं, हरियाणा-पंजाब में 24 जनवरी तक आंधी-बारिश से ठंड चरम पर पहुंचेगी. पहाड़ी इलाकों में स्थिति गंभीर है, उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, धर्मशाला में बर्फबारी तथा शिमला-मंडी में वर्षा संभावित है. इस बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर सीधा पड़ेगा. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग एवं पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. घाटी में लगातार बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने चार-पांच दिनों तक राहत की गुंजाइश खत्म कर दी.

विज्ञापन

साउथ इंडिया में भी बारिश का अलर्ट


दक्षिण भारत में भी तमिलनाडु के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट है, जो पश्चिमी विक्षोभ के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह अस्थिरता कुछ दिनों तक बनी रहेगी. लोगों को गर्म वस्त्र, सतर्कता एवं यात्रा योजनाओं में बदलाव की सलाह दी गई है. दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए 23 जनवरी सुबह विशेष सावधानी बरतनी होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ