Power Cut In Delhi NCR: इस समय देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बिजली की डिमांड में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस समय गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में लगातार पावर कट लग रहे हैं। लगातार बिजली न मिलने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भी 24 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को पारा 47 डिग्री तक एनसीआर में चला गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राजकीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम 42.4 और न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली में लगभग पावर डिमांड 7717 मेगावाट तक पहुंच गई। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
इससे पहले दिल्ली में 29 जून 2022 को डिमांड 7695 मेगावाट तक पहुंची थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही हालात रहे, तो डिमांड 8 हजार क्रॉस कर सकती है। हालात ये हैं कि नो पावर कट जोन कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा में भी घंटों तक कट लग रहे हैं। जिसके कारण यहां लोगों का विरोध भी दिख रहा है। एनसीआर के अस्पतालों में हीटवेव के मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। एडवाइजरी में 22 से 25 मई के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टरों ने लोगों को लगातार पानी पीने की सलाह दी है। हीट स्ट्रोक, सिरदर्द, कमजोरी, मतली, थकावट, शरीर में ऐंठन और उल्टी आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:IMD का रेड अलर्ट, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में 48 के करीब पहुंचा तापमान
एडवाइजरी में लोगों को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी गई है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की लॉ रेजीडेंशिया सोसाइटी और मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के लोगों ने बिजली और पानी की कमी के विरोध में रविवार को प्रदर्शन भी किया। दिल्ली में हजारों घरों में रविवार को 10 घंटे तक बिजली ठप रही। लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। शाम 4 बजे 50 हजार लोगों को बिजली की सप्लाई मिली। इससे पहले उनके घरों में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो चुके थे।
गाजियाबाद में भी लगातार लग रहे कट
गाजियाबाद में भी हाल ऐसा है। यहां पारा 44 डिग्री पार कर चुका है। लोनी और साथ लगते इलाकों में 14 घंटे तक कट लग रहे हैं। बिजली की डिमांड 1600 मेगावाट पार कर चुकी है। ओवरलोडिंग के चलते 20 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। 25 से अधिक सेक्टर बिजली की कमी से जूझ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में पाली के 400 केवी उपकेंद्र में फाल्ट होने की बात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-11, 12, 19, 20, 22, 27, 31, 34, 40, 41, 42 में बिजली की समस्या है। वहीं, सेक्टर-45, 46, 48, 49, 51, 55, 56, 61, 82, 93, 99, 100, 104, 105, 110, 119, 122 और 135 के अलावा गांवों में भी स्थिति बेहद खराब है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
13 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
20 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
21 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines