Delhi NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के मुताबिक, प्रदूषण से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन भी होती है। लोगों ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली सरकार इसका निदान करे।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 339 (बहुत खराब) श्रेणी में है, गुरुग्राम में AQI 304 (बहुत खराब) श्रेणी में और नोएडा में AQI 349 (बहुत खराब) श्रेणी में है।
https://twitter.com/ANI/status/1589084285708824576
सफर के आंकड़ों के मुताबिक, धीरपुर (381) और दिल्ली विश्वविद्यालय (351) में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है, जबकि निजी कार्यालयों को आदेशों का पालन करने की सलाह दी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल पहले से ही कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1589069877427712001
पराली जलाने की घटना और गाड़ियों के धुएं बढ़ा रहे टेंशन
पड़ोसी राज्यों में खेत में पराली जलाने की घटना और वाहनों से होने वाला उत्सर्जन राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के दो प्रमुख कारण हैं। खेत की आग से निकलने वाला धुआं छोटे पीएम 2.5 फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषकों में वृद्धि में योगदान देता है। पीएम 2.5 महीन कण होते हैं जो 2.5 माइक्रोन या उससे कम व्यास के होते हैं और श्वसन पथ में गहराई तक जा सकते हैं, फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं।
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
30 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
58 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines