Delhi News: (मोहम्मद युसूफ) दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस बार गर्मी का रिकॉर्ड टूटता हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही पिछले कई सालों के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर में आगजनी की घटनाओं में 400 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगजनी के सबसे ज्यादा मामलों में रोजाना 40 से अधिक मामले एयर कंडीशन में आग लगने के पाए गए हैं। जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब है तो वहीं दमकल कर्मचारियों अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए हादसों पर बहुत जल्द काबू पाया।
राजधानी दिल्ली में रोजाना करीब 250 तक कॉल आगजनी के मामलों की दमकल विभाग के पास आ रही है। दिल्ली का दमकल विभाग की फायरफाइटिंग टीम इन सभी कॉल्स पर लगातार काम कर रही है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में रोजाना दमकल टीम के पास 15 के आस-पास कॉल आ रही है जिसमे छोटी बड़ी आग की घटनाए शामिल है। इसके अलावा बात अगर गाजियाबाद की करे तो यहां भी लगभग 20 कॉल्स आ रही है। वहीं फरीदाबाद में भी 20 घटनाएं रोजाना आगजनी की सामने निकलकर आ रही है।
4 शहरों में रोजाना 305 घटनाएं
वहीं अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में ये आकड़ा करीब रोजाना 305 के पार पहुंच गया है। ये आकड़ा काफी हैरान करने वाला है। इतने बड़े पैमाने पर इन आगजनी की घटनाओं ने अब हिला कर रख दिया है। ये सभी आग जलने की घटनाएं मार्किट फैक्ट्री और हाई राइज बिल्डिंग के अलावा स्लम एरिया मे घट रही है। ऐसी आगजनी की घटनाओं में लोगों की सालों की कमाई पलक झपकते ही जलकर खाक हो जा रही है।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने
फायर विभाग के एक डेटा के मुताबिक करीब एनसीआर में 35 से 40 कॉल ऐसी है जिसमें आगजनी की घटनाओं के लिए एयर कंडीशन को वजह बताया गया है। जानकार यह भी बता रहे हैं कि हाई राइज बिल्डिंग से लेकर लोगों के घरों में इस साल एयर कंडीशन का इस्तेमाल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से ज्यादा हुआ है।
यही वजह है कि आगजनी की घटनाओं में भी पिछले साल के मुकाबले 4 गुणा ज्यादा इजाफा हुआ है। जहां एक तरफ पानी की कमी के चलते दिल्ली एनसीआर में त्राहिमाम मचा हुआ है तो वहीं पानी का एक बड़ा हिस्सा ऐसी आग की घटनाओं पर काबू पाने में लगाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- SCST-OBC के सर्टिफिकेट में हेरफेर! दिल्ली में गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
जिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
2 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
20 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
23 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
1 day ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines