हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हे भगवान! इतनी बारिश, सांसद को गोद में उठा गाड़ी में बैठाना पड़ा; जलमंत्री का घर भी हुआ 'पानी-पानी'

Ram Gopal Yadav Video Viral: मानसून के पहली बारिश से दिल्ली में ऐसा जलभराव हुआ कि जलमंत्री का घर पानी में डूब गया। सांसद को गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाना पड़ा। बारिश ने दिल्ली प्रशासन द्वारा किए गए ड्रेनेज के इंतजामों की पोल भी खोलकर रख दी है।

विज्ञापन
सांसद की पानी से बचने की कोशिश और जल मंत्री के घर का हाल देखिए।

MP Ram Gopal Yadav Video Viral: हे भगवान! दिल्ली में आज पहले ही दिन मानसून इतना बरस गया कि राजधानी डूब गई। सब कुछ पानी-पानी हो गया। अंडरपास, सड़कें, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, पार्क, लोगों के घर पानी से भर गए। यहां तक की दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर में भी जलभराव नजर आया। वहीं दूसरी ओर, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव का बंगला भी डूब गया।

राम गोपाल यादव के सरकारी बंगले में 2 से 3 फीट पानी भरा है। अब सांसद महोदय को कहीं जाना था, लेकिन समस्या यह थी कि वे पानी से निकलकर गाड़ी से कैसे जाएं? इसके लिए उन्होंने अपने लोगों को बुलाया और उन्होंने सांसद को गोद में उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली की सड़कों पर संभलकर निकलें; 15 से ज्यादा सड़कें बारिश के पानी से ब्लॉक, मेट्रो स्टेशन भी बंद

विज्ञापन

मंत्री आतिशी के सरकारी आवास में जलभराव

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख सकते हैं कि कैसे जलमंत्री आतिशी के सरकारी आवास में बारिश का पानी भरा है? करीब 2 से 3 फीट पानी खड़ा है। उस पानी में मंत्री आतिशी की सरकारी गाड़ी डूबी है, जबकि 2 दिन पहले दिल्ली में पानी का संकट इतना गहरा गया था कि जल मंत्री आतिशी को अनशन पर बैठना पड़ा। हालांकि तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अनशन तोड़ना पड़ा, लेकिन पानी का संकट इतना गहराया कि कोर्ट तक मामला पहुंच गया था।

 

सांसद को पानी से निकलने को लेना पड़ा सहारा

दूसरे वीडियो में देख सकते हैं कि सांसद राम गोपाल यादव को 2 लोग गोद में उठाकर लाते हैं। उन्हें गाड़ी में बैठाते हैं। इससे पहले उन्हें कमरे से सरकारी आवास के गेट तक भी पानी से बचाते हुए लाया जाता है, लेकिन गेट के पास ज्यादा पानी देखकर उन्हें गोद में उठाना पड़ता है। जब लोगों ने उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया, जब वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

 

दिल्ली में पहले दिन 150MM बरसे बादल

बता दें कि दिल्ली और उससे सटे शहरों में आज सुबह करीब 5 बजे मानसून की पहली बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बादल झमाझम बरसे। करीब एक घंटा बारिश हुई, जिसने पूरी राजधानी को डुबो दिया। वैसे बारिश करीब ढाई बजे से रुक-रुक कर हो रही थी। वहीं साढ़े 5 बजे तक 3 घंटे में करीब 150 मिलीमीटर पानी बरसा।

वहीं सफदरजंग में पिछले 24 घंटे में 228 मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन आज हुई बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। टर्मिनल-1 की छत ढहने से मलबे के नीचे कार दब गई। हादसे में कार में सवार 4 लोग घायल हुए, जिनमें से एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola