इन दिनों दिल्ली एनसीआर के लोग चिलचिलाती गर्मी से काफी परेशान हैं। तेज धूप और उमस ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। जल्द ही लोगों को इससे राहत मिलने वाली है। दरअसल, आने वाले 48 घंटों में मानसून दिल्ली एनसीआर में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मानसून को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, मानसून 22 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत और गोवा पहुंच जाएगा। इसके बाद यहां भारी बारिश शुरू होगी। इसके अलावा भारत पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसके बाद अगले करीब 5 दिनों तक भी बारिश होती रहेगी। वहीं अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में देगा।
दिल्ली एनसीआर में 48 घंटों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में आने वाले 2 दिनों में मौसम बदल जाएगा। आने वाले 48 में घंटों में भारी बारिश होगी। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद पिछले करीब 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
इन राज्यों में हो रही भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इन राज्यों में अब तक भारी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
16 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
9 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
11 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines