हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Delhi-NCR Weather: इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, गुरुग्राम में 9.4 रहा टेम्प्रेचर

विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन और सर्द हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का इन राज्यों पर दिखेगा असर तो यहां होगी भारी बारिश, जानें IMD का अलर्ट

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है।

गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी तरह, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1593434750911279105

दूसरी ओर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार सुबह नौ बजे तक एक्यूआई 253 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खतरा अभी टला नहीं; Delhi-NCR में प्रदूषण की स्थिति ‘खराब’, Noida में अगले तीन दिन रहें बेहद सावधान

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 293 (खराब श्रेणी में) है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola