Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बारिश से लौटी ठंड, कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक से करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर भी अपडेट जारी कर दिया है और आने वाले दिनों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जान लेते हैं कि कैसा रहेगा आज का मौसम…

Delhi NCR mausam

Aaj ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में तपती जलती गर्मी का कहर बरपा। फिर अचानक से हुई बारिश और तेज हवाओं से मौसम ने करवट ली और सुहाना मौसम हो गया। आज भी कहीं भीषण गर्मी और कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। बीते 3 दिनों से बारिश और आंधी की वजह से मौसम में कुछ ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज के मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में फिर से तेजी आ सकती है। आइए जान लेते हैं कि कैसा रहेगा आज का मौसम और आने वाले 3 दिन कैसे रहने वाले हैं।

बारिश और आंधी से मौसम हुआ खुशनुमा

बीते कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान से मौसम खुशनुमा हो गया है। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के कहर को देख लोगों में चिंता थी कि आने वाले कैसे होंगे। बीते दिन भी कई इलाकों में आंधी आई और हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। रविवार को सुबह के समय तो मौसम ठंडा रहा लेकिन दिन में तपिश बढ़ने लगी। कल के दिन अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। इस बारिश से दिन में तेज धूप से राहत मिली और रात में चैन की नींद आई। हालांकि तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Delhi-NCR

कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है। इससे गर्मी में एक बार फिर से तेजी आएगी, हालांकि तपिश थोड़ी कम होगी। हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

14 अप्रैल मौसम

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

अब आने वाले दिनों यानी 15 और 16 अप्रैल के मौसम की बात करें तो 15 अप्रैल को हवाओं का रुख तेज हो सकता है और स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। आने वाले दिन में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री जा सकता है। वहीं 16 और 17 अप्रैल को लू तेज हो जाएगी और लोगों का घर से निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

Delhi-NCR

आने वाले दिनों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू के प्रकोप के जारी रहने का अंदेशा जताया है। 16 से लेकर 18 अप्रैल तक लू चलेगी जिस वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 14 और 15 अप्रैल को प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन 16 अप्रैल को प्रदूषण के स्तर में गिरावट हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ