Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) कराने को लेकर बड़ा अपडेट सामाने आ रहा है. एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अब जल्द ही कृत्रिम बारिश कराई जाएगी. राजधानी में कृत्रिम बारिश को अंजाम देने के लिए सेना एक विशेष एयरक्राफ्ट मेरठ पहुंचने वाला है. यह एयरक्राफ्ट कानपुर से मेरठ आ रहा है.
अगले 3 दिनों में हो सकती है कृत्रिम बारिश
जानकारी के अनुसार, अगले 72 घंटों में कभी दिल्ली एनसीआर में कृत्रिम बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया फिलहाल गोपनीय रूप से की जाएगी. इस प्रक्रिया के सफल होने के बाद अधिकारियों द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी. फिलहाल बादलों की अनुकूल स्थिति को देखते हुए शुक्रवार से अगले तीन दिनों में कभी भी कृत्रिम बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद लगातार दूसरे दिन भी जहरीली है हवा, प्रदूषण ने जीना किया मुश्किल
ऐसे की जाएगी कृत्रिम बारिश
दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य जिलों में कृत्रिम बारिश कराने के लिए पाइरोटेक्निक नाम की एक विशेष तकनीक का उपयोग किया जाएगा. एयरक्राफ्ट की दोनों विंड्स (पंखों) के नीचे 8 से 10 पॉकेट (पाइरोटेक्निक फ्लेयर्स) रखी गई हैं, जिनके जारिए कृत्रिम बारिश कराई जाएगी. एयरक्राफ्ट में मौजूद बटन दबाकर इन पॉकेट में रखे केमिकल्स को बादलों के नीचे ब्लास्ट किया जाएगा. इस तकनीक में फ्लेयर्स निकलती हैं जो नीचे से ऊपर की ओर बादलों के साथ रिएक्ट करती हैं और संघनन को बढ़ाकर बारिश कराती हैं. इस कृत्रिम बारिश का असर लगभग 100 किलोमीटर तक महसूस होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश की तैयारी पूरी, इस तरह होगी बरसात
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
9 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
13 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
15 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines