हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर दिल्ली-NCR में छाई 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 के पार, GRAP-3 की पाबंदियां बेअसर

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा की हवा आज दिवाली के दिन इतनी जहरीली है कि देखकर ही दम घुटने लगेगा. आज दिल्ली के 10 से ज्यादा इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ज्यादा बना हुआ है. आज के बाद दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन
दिवाली से पहले ही दिल्ली में ग्रैप-3 लागू हो गया है और आज के बाद दिल्ली और ज्यादा प्रदूषित हो सकती है. (Credit-ANI)

दिल्ली और इससे सटे नोएडा की हवा आज 8 नवंबर दिन रविवार को दिवाली के दिन बेहद जहरीली है. पूरी दिल्ली में गहरे काले रंग जैसे धुएं की परत छाई है, जिसे देखकर ही दम घुटने लगा. इस बार दिल्ली-NCR के हालात दिवाली से पहले ही इतने खराब हो गए कि ग्रैप-3 लगाना पड़ गया, लेकिन ग्रैप-3 की पाबंदियां फेल साबित हो रही हैं. क्योंकि आज सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी. 10 से ज्यादा इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ज्यादा यानी गंभीर श्रेणी का रिकॉर्ड हुआ. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 6 बजे ताजा आंकड़े जारी किए, जो चौंकाने वाले हैं.

इन इलाकों में AQI आज 400 से ज्यादा रिकॉर्ड

CPCB के आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की हवा सबसे ज्यादा जहरीली है, क्योंकि यहां AQI 452 रिकॉर्ड हुआ. आरके पुरम में 449 और IIT दिल्ली में 446 AQI दर्ज हुआ. पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में AQI 444, मथुरा रोड में 425, सिरीफोर्ट में 423 और नॉर्थ कैंपस (DU) में 423 रहा. पूसा में 415, चांदनी चौक में 417, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 411 और NSUT जाफरपुर में AQI 409 रिकॉर्ड हुआ. इसलिए लोगों को सलाह है कि इन इलाकों में जाएं तो मास्क पहनकर ही जाएं. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इन इलाकों से दूर रखेंगे तो बेहतर होगा.

इन इलाकों की हवा भी सांस लेने लायक नहीं

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, कुछ इलाकों में AQI 400 से नीचे रहा, लेकिन वहां भी सांस लेना दूभर होगा. आज नरेला में 399, ITO पर 396 और मंदिर मार्ग में 393 AQI रहा. उत्तम नगर में 373, बुराड़ी में 370, तालकटोरा गार्डन में 369 और आया नगर में भी AQI 369 रहा. वसुंधरा एन्क्लेव में 356, टिकरी कलां और बदरपुर में 349, कराला में 337 और लोधी रोड (IITM) में 333 AQI रहा. लेकिन प्रदूषण का यह लेवल स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है. दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 लागू है, लेकिन पाबंदियां लगने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार होता नजर नहीं आ रहा.

विज्ञापन

दिल्ली की हवा देख सुप्रीम कोर्ट में बरती सख्ती

बता दें कि दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के हालात देखकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए क्या किया? सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सिर्फ पराली जलाने से ही दिल्ली में प्रदूषण नहीं फैलता, बल्कि दिल्ली में बढ़ती वाहनों की संख्या भी इसके लिए जिम्मेदार है. आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग प्रदूषण नहीं फैलाते, बल्कि वे लोग तो पीड़ित हैं और यही लोग वायु प्रदूषण को वहन कर सकते हैं. क्योंकि वायु प्रदूषण के बावजूद यह लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए बाहर निकलते हैं और सीजनल वर्क पर निर्भर करते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola