Delhi NCR AQI And Weather: दिल्ली-NCR में नवंबर का महीना शुरू होते ही स्मॉग की मोटी चादर बिछ गई थी. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर भी 400 से ज्यादा हो गया और वायु प्रदूषण ने दिल्ली-नोएडा को घेर लिया. सरकार ने 30 दिन के अंदर एक-एक करके ग्रैप की 4 स्टेज के प्रतिबंध तक लगा दिए, बावजूद इसके दिल्ली-NCR की हवा ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
पिछले साल की तुलना में सुधरा AQI
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल हवा की क्वालिटी में पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है. 2020 को छोड़कर पिछले 8 साल की तुलना में इस साल जनवरी से नवंबर के बीच औसत AQI सबसे कम दर्ज हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से नवंबर के बीच दिल्ली का औसत AQI 187 रहा, जो साल 2024 में 201, साल 2023 में 190, साल 2022 में 199, साल 2021 में 197, साल 2019 में 203 और साल 2018 में 213 से बेहतर है.
3 बार 400 से ऊपर रिकॉर्ड हुआ AQI
इस साल सिर्फ 3 बार AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ, जबकि साल 2024 में 11, साल 2023 में 12 और साल 2021 में 17 बार AQI 400 से ज्यादा रहा. वहीं साल 2025 में अब तक किसी भी दिन AQI का स्तर 450 से ऊपर दर्ज नहीं किया गया है. आंकड़े जारी करते हुए अधिकारियों ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) दिल्ली के भले के लिए लगातार काम कर रहा है. आयोग के प्रयासों से ही दिल्लीवासियों को साफ हवा देने में सफल हुए हैं.
ग्रैप-4 के नियम ग्रैप-3 के तहत लागू हैं
आयोग ने हवा में सुधार देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को बदल दिया है. GRAP स्टेज IV के तहत लागू किए जाने वाले कुछ प्रतिबंधों को GRAP स्टेज III के तहत लागू कर दिया है. अब 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं, इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी. सरकार और एम्स ने भी एडवाइजरी जारी करके लोगों को वायु प्रदूषण से बचाव करने के टिप्स दिए तो उनकी सेहत भी सुधरी.
आज कितना रिकॉर्ड हुआ दिल्ली का AQI?
दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. CPCB के अनुसार, आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 रिकॉर्ड हुआ, जो अभी भी ‘बेहद खराब’ (Very Poor) कैटेगरी का AQI है. वहीं दिल्ली के कई इलाकों की हवा अभी भी बहुत ज्यादा प्रदूषित है. आज एक दिसंबर की सुबह 6 बजे तक आनंद विहार का AQI 323, बवाना का 337 और आरके पुरम का 335 रिकॉर्ड हुआ. लगातार दूसरे दिन RK पुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा.
इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन दिल्ली में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है. वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. सुबह और रातें काफी ठंडी हो रही है. आज एक दिसंबर की सुबह सीजन की पहली सबसे ठंंड सुबह रही, क्योंकि आज न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है, ऐसे में भविष्य में तापमान में और गिरावट आ सकती है.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 mins agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
16 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
16 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
18 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines