Delhi NCR AQI quality after diwali: दीपावली के मौके पर पूरे देश में रविवार की रात पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी, इसी बीच दिल्ली एनसीआर में 2 दिन पहले घटा प्रदूषण का स्तर अचानक से एक बार फिर बड़े स्तर पर बढ़ गया। दिल्ली NCR में प्रदूषण के चलते लोगों का दम घुट रहा था, उसी बीच हुई बारिश ने प्रदूषण का लेवल कम करते हुए लोगों को राहत देने का काम किया लेकिन दिवाली की रात हुई ताबड़तोड़ आतिशबाजी के चलते प्रदूषण ने रिकॉर्ड तोड दिया। लिहाजा, रविवार की शाम तक दिल्ली के भीतर जो AQI 218 दर्ज किया गया था, वही अगले दिन यानी सोमवार की सुबह बढ़कर 999 तक पहुंच गया। ऐसे में दिल्ली NCR वालों के लिए प्रदूषण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है।
विजिबिलिटी हुई कम, इन इलाकों का बुरा हाल
आपको बताते दें कि देर रात तक हुई आतिशबाजी के चलते एक तरफ AQI लेवल तो बढ़ा ही, साथ ही लोगों के लिए 100 मीटर तक साफ साफ देखना भी मुश्किल हो चला है, जिसके चलते इंडिया गेट के आसपास के प्रदूषण के हालात बेहद खराब हैं। वहीं, प्रदूषण के दायरे में आने वाले मुख्य इलाकों की बात करें तो दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, आरके पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, वजीरपुर के साथ बवाना और रोहिणी में भी प्रदूषण के चलते स्थितियां बेहद खराब हैं।
ये भी पढ़े: गर्भवती बहू को पिलाया ‘टॉयलेट क्लीनर’…नवजात बच्चे की भी हुई मौत, पीड़िता ने पुलिसवालों को सुनाई आपबीती
बारिश के बाद मिली थी राहत
आपको बताते चलें कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते सरकार ने कई सारे नियम और पाबंदियां लगाई थीं। बावजूद इसके दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा था लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश ने अचानक प्रदूषण का स्तर घटा दिया, जिसके चलते लोगों को साफ हवा का आनंद एक बार फिर मिलना शुरू हो गया। दिवाली की शाम तक तो दिल्ली NCR का मौसम ठीक था, लेकिन देर रात तक हुई आतिशबाजी से दिल्ली NCR के हालात प्रदूषण के मामले में एक बार फिर बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोर्ट ने पटाखों और आतिशबाजी पर लगाई थी रोक
आपको बताते चलें कि दिल्ली NCR में बढ़े प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों और अतिशबाजी की बिक्री और भंडारण के साथ साथ इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई थी। लेकिन दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए प्रदूषण का खतरा एक बार फिर बढ़ा दिया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
12 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines