हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi NCR AQI LIVE Updates: क्या प्रदूषण के चलते 16 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल?

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली और नोएडा में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. आज घनी धुंध छाई है और स्मॉग की मोटी चादर भी बिछी हुई है. फॉग और स्मॉग ने मिलकर दोनों शहरों की विजिबिलिटी जीरो कर दी है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते सर्दी और ठिठुरन बढ़ने का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

18:08 (IST) 15 Dec 2025

तेलंगाना में कल बंद रहेंगे स्कूल

चल रही वीआरओ भर्ती परीक्षाओं के कारण तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में कल स्कूल बंद रहेंगे. जिन स्कूलों का उपयोग परीक्षा केंद्रों या मतदान केंद्रों के रूप में किया जा रहा है, वे भी बंद रहेंगे.

18:07 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: क्या कल नोएडा में स्कूल बंद रहेंगे?

नोएडा के स्कूलों में हाइब्रिड मोड अपनाई जा रही है, जिसके तहत कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, और उससे ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए हाइब्रिड विकल्प उपलब्ध है.

15:02 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा वायु प्रदूषण का मामला

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का मामला वकीलों ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने उठाया है. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कहा कि जब तक कोर्ट खुद निर्देश नहीं देता, राज्य अपनी ओर से जरूरी कदम नहीं उठाते. एक और वकील ने कहा कि कोर्ट के आदेश को धता बताकर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन कर रहे है. CJI ने कहा कि बुधवार को 3 जजों की बेंच के सामने यह मामला लगा है. हम वो आदेश देगे,जिन पर व्यहारिक रूप से अमल संभव हो.

14:50 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: 4 देशों की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

UK, कनाडा, इजरायल और सिंगापुर ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के गंभीर AQI (450+) स्तर को लेकर अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में आमतौर पर भारतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा GRAP के स्टेज 4 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लोगों को घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और बच्चे-बुजुर्गों के लिए विशेष सतर्कता की हिदायत दी गई है. साथ ही उड़ानों पर असर की चेतावनी भी शामिल है.

11:53 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली में धूप खिलने से कम हुई धुंध

दिल्ली और नोएडा में अब धूप खिल गई है, जिससे धुंध छट गई है, लेकिन एक्यूआई अभी भी 466 बना हुआ है, जो गंभीर श्रेणी का वायु गुणवत्ता सूचकांक है.

10:52 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: कोहरे-स्मॉग के कारण 40 फ्लाइट कैंसिल

घने कोहरे और स्मॉग के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और 4 फ्लाइटों का रूट डायवर्ट किया गया है.

10:35 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहने की चेतावनी

IMD के अनुसार, 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है. अगले 2 दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी है.

10:11 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: 17 दिसंबर से एक्टिव हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में 17 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा. पश्चिम विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी, जिससे शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ेगी. IMD ने अगले 3 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरने की चेतावनी जारी की है.

09:35 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के लेवल और उनका मतलब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

09:12 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली के लिए IMD ने दिया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD की मानें तो दिल्‍ली में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक घना कोहरा छाने का अनुमान है. दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा.

08:51 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्‍ली में घना कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते इंडिगो समेत अन्‍य एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन CAT-III की स्थितियों के तहत किया जा रहा है, जिससे कई अराइवल और डिपार्चर उड़ानों में देरी हो सकती है. इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कम विजिबिलिटी और कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है. अनुरोध है कि वेबसाइट या ऐप से अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर बनाए रखें. चुनौतीपूर्ण समय में आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.

08:25 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड मोड में सुनवाई के आदेश

राजधानी दिल्ली में खराब मौसम और बिगड़ते एक्यूआई को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बार के सदस्यों और लोगों को हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह दी है. हाइब्रिड मोड में केस की सुनवाई करने और पेश होने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यह एडवाइजरी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के निर्देश पर जारी की गई है. इसके अनुसार पेशी-सुनवाई के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग करें.

07:54 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली में आज यह इलाके रेड जोन में रहेंगे

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से 500 के बीच बना हुआ है और दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में हैं. आज दिल्ली का एक्यूआई 481, नोएडा का 557 और ग्रेटर नोएडा का 422 है.

बुराड़ी- 454

सोनिया विहार- 466

नजफगढ़- 412

आरके पुरम- 483

मंदिर मार्ग- 417

मुंडका- 458

IIT दिल्ली- 410

लोधी रोड- 417

अलीपुर- 447

चांदनी चौक- 438

रोहिणी वजीरपुर- 500

जहांगीरपुरी- 498

07:30 (IST) 15 Dec 2025

Delhi NCR AQI LIVE Updates: 600 के करीब पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

सेंट्रल पॅाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार. दिल्ली और नोएडा में फॉग-स्मॉग के कारण हालत ऐसी है कि इंसान भी गायब हो गया है. प्रदूषण का स्तर सीवियर कैटेगरी का है और धुंध के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो है. पास खड़ा इंसान भी नजर नहीं आ रहा है. इमारतें और वाहन तो बिल्कुल गुम हो गए हैं.

Delhi NCR AQI LIVE Updates: दिल्ली-नोएडा में कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है. घनी धुंध के साथ स्मॉग ने दोनों शहरों को गैस का चैंबर बना दिया है, क्योंकि घनी धुंध के कारण जहां विजिबिलिटी जीरो है, वहीं करीब 600 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के कारण प्रदूषण भी दमघोंटू हो गया है. हवा कम चलने से दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण का स्तर पिछले 2 दिन में इतना बढ़ गया कि ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू कर दिया गया.

सेंट्रल पॅाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली-नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘सीवियर’ कैटेगरी का हो गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप-4 लागू है और स्कूल-दफ्तर हाइब्रिड मोड में चल रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola