दिल्ली-NCR में घुटने लगीं सांसें, 500 के पास पहुंचा AQI, विजिबिलिटी 100 मीटर से कम, कब होगी बारिश?

Delhi NCR AQI Update: दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है और AQI 500 के करीब पहुंच गया है, यानी अब दिल्ली सांस लेने लायक नहीं रही. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि CAQM और सरकार को 24 घंटे के अंदर ही ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू करना पड़ गया. लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने शुरू कर दिए हैं.

Delhi AQI | Air Pollution | Weather Update

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने का एक कारण हवा न चलना भी है.

Delhi NCR Air Quality Today Update: दिल्ली और नोएडा में आज धुंध के साथ स्मॉग की मोटी चादर बिछी है. प्रदूषण ने दोनों शहरों की हालत ऐसी कर दी है कि देखकर ही दम घुटने लगता है. आज 14 दिसंबर दिन रविवार को दिल्ली का AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के करीब पहुंच गया है, यानी हवा की क्वालिटी बेहद गंभीर श्रेणी की है. फॉग और स्मॉग के चलते आज सड़कों पर विजिबिलिटी भी 100 मीटर से कम है. वहीं दिल्ली में अभी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं.

विज्ञापन

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते 20 दिसंबर दिन शनिवार तक आसमान साफ रहने और धुंध छाने का अलर्ट दिया है. अभी बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन धुंध छाने से ठंड बढ़ेगी. बीते दिन अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. अगले 48 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद पूरा हफ्ता दिल्ली का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा.

विज्ञापन

गैस का चैंबर बनी राजधानी

दिल्ली-NCR में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के करीब रहा. आनंद विहार में AQI 491, ITO चौक पर 484, अशोक विहार में 493, बवाना में 498, रोहिणी में 499, विवेक विहार में 495 और वजीरपुर में 493 रिकॉर्ड हुआ. इन सभी इलाकों को AQI का रेड जोन कहा गया है और लोगों को ग्रैप-4 के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

ग्रैप-4 के नियम किए गए लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-4 के नियम लागू कर दिए हैं. इसके तहत 10वीं-12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी. निर्माण कार्यों और तोड़-फोड़ पर रोक लगा दी गई है. कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजने को कहा गया है.

विज्ञापन

मिट्टी की खुदाई, पाइलिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग, प्लास्टर और टाइल या फ्लोरिंग से जुड़े काम बेन कर दिए गए हैं. रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट, स्टोन क्रशर, ईंट भट्ठे और माइनिंग बैन कर गई है. सीमेंट-रेत लाने और ले जाने पर बैन रहेगा. बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ