Delhi-NCR Air Quality 487 remains poisonous: दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा की क्वालिटी गुरुवार को भी खतरनाक बनी हुई है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में सुबह में जहरीली धुंध छाई हुई थी। एयर क्वालिटी की जानकारी देने वाली वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में AQI 487 पर ‘गंभीर प्लस’ दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश में कम से कम 9 राज्यों की राजधानियों में हवा की क्वालिटी खराब दर्ज की गई।
गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली-487
लोधी रोड-357
दिल्ली विश्वविद्यालय-394
IIT दिल्ली-381
आनंद विहार- 412
द्वारका सेक्टर 8- 415
आईजीआई एयरपोर्ट- 400
मुंडका- 434
गुरुग्राम- 346
फरीदाबाद- 404
गाजियाबाद- इंदिरापुरम- 363
नोएडा सेक्टर 62- 364
ग्रेटर नोएडा- 346
दिवाली के बाद बढ़ा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’ माना जाता है। जबकि, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’ और 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’ होता है। इसके अलावा 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ एयर क्वालिटी मानी जाती है। जबकि, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और इससे ऊपर ‘गंभीर प्लस’ की श्रेणी में आता है।
दिवाली के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है क्योंकि लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी खुलेआम पटाखे जलाए। दिल्ली सरकार के GRAP चरण 4 लागू करने के बावजूद ऐसा हुआ। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, बुधवार को राजधानी में वायु प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत थी। गुरुवार को इसके 11 फीसदी और शुक्रवार को चार फीसदी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: News Bulletin: World Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, छठ से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
11 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
13 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
15 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines