हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi AQI Updates: दिल्ली के इन 10 इलाकों का AQI 300 के पार, लिस्ट देख घर से निकलें

Delhi AQI Updates: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड के साथ-साथ पॉल्यूशन का भी कहर जारी है। आज भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों का AQI 300 के पार है। सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
photo credit- ani

Delhi AQI Updates: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का संकट बढ़ता जा रहा है। राजधानी के लोगों के लिए अब भी जारी है सांसों का संकट। एक तरफ जहां धीरे-धीरे ठंड भी अपने पैर पसारने लगी है, वहीं पॉल्यूशन की भी स्थिति अब भी गंभीर है। बात करें, आज के AQI की तो मंगलवार सुबह का एयर क्वालिटी इंडेक्स 344 दर्ज किया गया है। दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन भी बहुत खराब की श्रेणी में रखी गई है। देर रात भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रही थी। बीते दिन भी मौसम खराब और ठंडा था। आइए जानते हैं आज के AQI और मौसम के बारे में।

दिल्ली में ठंड की शुरुआत

उत्तर भारत में सर्दियों का आलम जारी है। पिछले 2-3 दिन से मौसम ज्यादा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा। स्मॉग के साथ कोहरे की भी मध्यम मात्रा होगी। वहीं, आज सुबह की सर्द हवा भी लोगों में ठिठुरन पैदा कर रही है।

यह भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!

विज्ञापन

कैसा रहा बीता दिन?

मंगलवार को भी दिल्ली के लोगों को ठंडी हवा के साथ-साथ स्मॉग का सामना करना पड़ा था। 26 नवंबर को दिल्ली का AQI 400 के पार ही था। कल सुबह 7 बजे की औसतन वायु गुणवत्ता 395 थी, जो कि अति गंभीर श्रेणी में आता है। शाम 4 बजे मौसम में कुछ सुधार महसूस हुआ, उस वक्त AQI 343 हो गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपना दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन जारी कर बताया कि15 किमी प्रति घंटे की गति वाली हवाओं के कारण, शाम 7 बजे तक यह और सुधरकर 317 और रात 10 बजे तक 306 हो गया था।

नोए़डा में राहत

NCR के कई शहरों की हवा में हल्का सुधार देखने को मिला है। यहां सुबह 6 बजे का AQI खराब से मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया था। बात करें, नोएडा के एक्यूआई की तो यहां 196, ग्रेटर नोएडा का 205, गाजियाबाद का 211, गुरुग्राम 215 का और फरीदाबाद का AQI 165 दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार के दिन गाजियाबाद का AQI 238, ग्रेटर नोएडा का 234, नोएडा का 223, गुरुग्राम का 289 और फरीदाबाद का 215 आंका गया था।

विज्ञापन

इन इलाकों का AQI 300 पार

दिल्ली के अलीपुर, अशोक विहार, बवाना, आईटीओ और जहांगीरपुर समेत 18 इलाकों में AQI 300 के पार मापा गया था। वहीं, अन्य इलाकों में 300 के अंदर ही AQI दर्ज किया गया था।

आनंद विहार-316- वेरी पुअर

विज्ञापन

अशोक विहार-316- वेरी पुअर

बवाना-343- वेरी पुअर

विज्ञापन

जहांगीरपुरी-330- वेरी पुअर

मुंडका-352- वेरी पुअर

विज्ञापन

नरेला-281- पुअर

पंजाबी बाग-327- वेरी पुअर

विज्ञापन

वजीरपुर-331- वेरी पुअर

आनंद विहार- 262- पुअर

विज्ञापन

दिल्ली कैंट- 328- वेरी पुअर

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR के स्कूल ‘हाइब्रिड’ मोड में करेंगे काम, CAQM ने दिया आदेश

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola