हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी लगी रोक; पढ़ें CAQM का निर्देश

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात खराब होने लगे हैं, जिसके चलते सरकार और CAQM ने राजधानी और इससे सटे शहरों में ग्रैप के प्रतिबंध लागू करने शुरू कर दिए हैं. बीते दिन एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसके तहत कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.

विज्ञापन
वायु प्रदूषण बढ़ने के चलते दिल्ली-NCR में ग्रैप के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. (Credit-AI)

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और हवा जहरीली होती जा रही है. दिवाली से पहले प्रदूषण कम करने के मकसद से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. बीते दिन 30 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 5 नवंबर से 20 नवंबर तक लोग वर्क फ्रॉम होम कर सकेंगे. 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS6 नॉर्म्स से कम के बाहरी वाहनों को दिल्ली में आने की इजाजत नहीं होगी. कोई वैलिड PUCC नहीं तो फ्यूल नहीं मिलेगा. विंटर एक्शन प्लान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा, जिसमें कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर रोक, AI-बेस्ड साइट मॉनिटरिंग, 50% वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस टाइमिंग में बदलाव शामिल हैं.

50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर भेजे जाएं

EV बसों, मेट्रो, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और कारपूलिंग के जरिए क्लीनर मोबिलिटी भी वायु प्रदूषण को कम करने की कोशिश में मदद करेगी. CAQM ने दिल्ली और NCR के 5 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद तथा गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों को 5 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) देने का निर्देश दिया है. लेकिन औद्योगिक इकाइयों और आवश्यक सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा. सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य बड़े प्रोजेक्टों के अलावा धूल मिट्टी उड़ाने वाले विध्वंसक और बाहरी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है.

प्रतिबंधों के दायरे से बाहर रहेंगी ये एक्टिविटीज

CAQM के निर्देश के अनुसार, तोड़-फोड़ और निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी, जो धूल-मिट्टी को उड़ाने का कारण बनते हैं. लेकिन हाईवे, एक्सप्रेसवे, सड़कों की मरम्मत, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पावर ट्रांसमिशन लाइनें, पाइपलाइन, टेलीकम्युनिकेशन, रेलवे, मेट्रो सेवाओं, हवाई अड्डों, अंतरराज्य बस टर्मिनल, अस्पताल, वाटर सप्लाई, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट प्रतिबंधों के दायरे से बाहर रहेंगे. इन प्रतिबंधों को 2018 से 2025 तक नवंबर महीने के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के आधार पर लागू किया गया है, जो बताते हैं कि दिल्ली-NCR में नवंबर महीने के पहले 15 दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर बार-बार काफी बढ़ जाता है, जो जानलेवा हो सकता है.

विज्ञापन

CAQM ने राजधानी दिल्ली और आस-पास के जिलों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम 2021 की धारा 12 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं. यह अधिनियम CAQM को दिल्ली-NCR में वायु की गुणवत्ता की सुरक्षा करने और उसमें सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार देता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola